फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सजा दीवान गूंजे कीर्तन, शबद-कीर्तन से संगत हुई निहाल

Fri, 13 Jun 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। गुरुद्वारा लाजपत नगर में बृहस्पतिवार को सिख धर्म के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा एक सप्ताह पूर्व आरंभ किए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड सहज पाठ की समाप्ति हुई। इसके बाद मुख्य दीवान सजा जिसमें हुजूरी रागी भाई तीरथ सिंह के जत्थे ने शबद कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान दीवान हाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। विशेष दीवान में नानकसर सिंगरा से पधारे संत बाबा मंजीत सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को गुरु की महिमा से जोड़ा। गुरुवाणी की स्वर लहरियों ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने अपने प्रवचनों में गुरु हरगोबिंद साहिब के मीरी और पीरी के सिद्धांतों को सरलता से समझाया और आज के समाज में उनके अनुपालन पर बल दिया।
आनंद साहिब जी का पाठ और अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य, गुरुशरण लोधी, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह, चरनजीत सिंह, नवीन सिंह, अशुतोष अवस्थी, रविंदरपाल सिंह, सतनाम सिंह खालसा, राजदीप सिंह, सुमित्रा कौर, कवलजीत कौर, सुरजीत कौर, चरनजीत गाबा, रविनन खजांची, हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिखा सेवाभाव का नजारा
गुरु के लंगर में हर किसी ने सेवाभाव से भागीदारी निभाई। भीषण गर्मी के बाद भी सेवादारों का उत्साह कम नहीं हुआ। कोई रोटियां सेंकता दिखा तो कोई जूठन समेटने में लगा दिखा। लंगर में आए लोगों को सम्मान के साथ पंगत में बैठा कर प्रसाद खिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें