इस रिपोर्ट के बाद एफएसडीए संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है।
एफएसडीए ने तीन माह पूर्व नियामतगंज निवासी विष्णु की दुकान से लिया गया पेड़े का नमूना जांच को भेजा था जो अधोमानक पाया गया।
गजोधर के यहां से भरा गया गोल्ड रस्क का नमूना भी फेल हो गया है। बरेहटी से रिफजुद्दीन की दुकान से लिया गया देशी घी का नमूना अधोमानक पाया गया है।
रामआसरे की दुकान का पनीर जांच में फेल हो गया है। कोला निवासी महेश प्रसाद की दुकान से लिया गया क्रीम का नमूना भी जांच में अधोमानक पाया गया है।
बरावां के सुशील की दुकान से लिया गया ज्वार का नमूना जांच में फेल हो गया।
बीजापुर सरैया में साधना सिंह की दुकान का मिश्रित दूध, ठाकुरपुरवा सतरिख के मलखान की दुकान का क्रीम, ब्राह्मणी टोला निवासी नदीम की दुकान का हल्दी पाऊडर व लालूपुर निवासी विजय उपाध्याय की दुकान की आईसक्रीम का नमूना भी जांच में नियम विपरीत पाया गया है।
जिले से जांच के लिए भेजे जाने वाले ज्यादातर नमूने फेल हो रहे हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंबादत्त पांडेय के मुताबिक जांच को भेजे गए नमूनों में 10 की रिपोर्ट आई है।
इनमें अधिकांश नमूने फेल हो गए है। इनके विक्रेताओं को नोटिस भेजी जा रही है। इसके अलावा एडीएम कोर्ट में वाद भी दायर किया जाएगा।