फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाइक से टक्कर लगने पर पलटा टेंपो, सात घायल

विज्ञापन
हादसे का ​शिकार टेंपो
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। बेलहरा-फतेहपुर मार्ग पर शनिवार शाम खेरिया गांव के पास सवारियों से भरा टेंपो बाइक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार छह लोग व बाइक सवार युवक घायल हो गया। दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

फतेहपुर कस्बे में पटेल चौराहे से सवारियां लेकर टेंपो बेलहरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान टेंपो सामने से आ रही बाइक से टकराकर पलट गया। सवारियां टेंपो में फंस गईं। आसपास के लोगों ने खून से लथपथ घायलों को टेंपो से निकाला। हादसे में फतेहपुर के मोहल्ला नालापार दक्षिणी निवासी शबनम (30) और उनके दो पुत्र समर (8) व रजी अहमद (6), कस्बा बेलहरा के मोहल्ला जन्नन नगर निवासी प्रमोद कुमार (45), भटूवामऊ निवासी अमीरूल हसन (40) चिरैय्या निवासी राम सनेही (47) घायल हो गए। बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हाे सकी।
विज्ञापन

हादसे का शिकार टेंपो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें