जैदपुर (बाराबंकी)। कस्बे केे नूर मोहम्मद इंटर काॅलेज के मैदान में मोहल्ला शाहकटरा निवासी असगर अली का टेंपो खड़ा था। शुक्रवार को सुबह असगर का पुत्र सिराज बिना किसी को बताए घर से चाबी ले आया। खेल-खेल में उसने अपनी बहन नरगिस (10) को टेंपो में बैठाकर स्टार्ट कर दिया।
गियर लगते ही टेंपो झटके के साथ आगे बढ़ा और इसी दौरान नीचे ईंट पड़ने से टेंपो पलट गया, जिसमें नरगिस दब गई। सिराज के शोर मचाने पर घर वाले पहुंचे। बालिका को टेपों के नीचे से निकाला गया, मगर उसकी मौत हो चुकी थी। एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना नहीं मिली है।
ऑटो की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
सतरिख (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद गांव निवासी लायकराम (19) शुक्रवार को सतरिख क्षेत्र के महमूदपुर गांव में रहने वाली बुआ के यहां मातृ पूजन कार्यक्रम में आया था। बाइक उसी के गांव का साथी अजय कुमार चला रहा था। बुआ के यहां से दाेनों लौट रहे थे। इस दौरान सतरिख-शरीफाबाद रोड पर तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें लायकराम की मौत हो गई। जबकि हेलमेट लगाने के कारण अजय घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ऑटो समेत भाग गया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी जख्मी
बाराबंकी। देवा के ढर्रेपुर सालेहनगर गांव निवासी मुलायम यादव (25) अपने साथी शिवबालक के साथ बृहस्पतिवार को फतेहपुर इलाके में कैटरिंग का कार्य करने गया था। रात करीब 12 बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान फतेहपुर ब्लॉक के सामने बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से मुलायम को रेफर कर दिया गया, मगर रास्ते में ही उसकी मौत हाे गई।
बेटियों के शव देख अचेत हुईं माताएं
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सीएचसी रामसनेहीघाट में पुत्री वर्तिका व भतीजी योगिता के क्षत-विक्षत शव देखकर पंकज मानो सुध-बुध खो बैठा। वहीं, उसकी व नीरज की पत्नी रेखा, पंकज की पत्री आरती शवों से लिपटकर बिलख रही थीं। रोते-रोते अचेत हो गईं। नीरज को गंभीर हालत में रेफर किया तो बदहवास पंकज मोबाइल पर रिश्तेदारों से बार-बार मिन्नतें करते हुए एक ही बात बोले जा रहा था कि दोनों बिटियां तो चली गईं... अब किसी तरह मेरे भाई को बचा लो।
सुमेरगंज निवासी पंकज यादव भिटरिया में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए कोचिंग सेंटर चलाते हैं। जबकि छोटा भाई नीरज उनका हाथ बंटाता था और घर के काम संभालता था। नीरज के दो पुत्रियां योगिता व उससे छोटी पुत्री बाउल (5) है। जबकि वर्तिका पंकज की इकलौती बेटी थी। योगिता कक्षा दो व वर्तिका यूकेजी की छात्रा थी। नीरज दोनों को रोजाना की तरह से बाइक से स्कूल छोड़ने निकला था। प्रत्यक्षदशियों के मुताबिक भिटरिया से बाराबंकी की ओर जा रहे ट्रक के चालक ने सामने से आ रहे वाहन से पहले बाइक को ओवरटेक करना चाहा और हादसा हो गया।
..............
.