शाम ढलते फिर से तेज ठंड बढ़ गई। जिसके चलते लोग घरों में दुबक गए। सुबह कोहरे का असर भी रहा। जिसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 14 घंटे देरी से चल रही हैं। जिससे यात्री ठिठुरते हुए ट्रेनों के आने का इंतजार करते रहे। सोमवार को तापमान अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
सोमवार की भोर से ही भीषण ठंड रही। लोग घरों में दुबके रहे। सोमवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। सुबह बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि दोपहर में निकली धूप से थोड़ी राहत मिली लेेकिन सर्द हवाओं के चलते धूप का प्रभाव भी कम रहा।
कोहरे का भी प्रभाव रहा। जिसके चलते ट्रेनों व बसों का संचालन प्रभावित रहा। ट्रेनों व बसों की लेट लतीफी के चलते यात्री स्टेशन पर उनके आने का इंतजार करते रहे। शाम ढलते ही ठंडक फिर से तेज हो गई। जिससे लोग घरों में दुबक गए।
पटरी दुकानदारों ने अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के डाटा पर्यवेक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को ठंडक और तेज होगी।
ये ट्रेनें हुई लेट
गोरखधाम एक्स. (2556) दो घंटे
दून एक्सप्रेस (3010) सवा दो घंटे
फरक्का एक्स. (3484) ढाई घंटे
शहीद एक्स. (4674) 14 घंटा लेट
कैफियत एक्स. (2226) साढ़े पांच घंटे
सरयू यमुना एक्सप्रेस .(4649) आठ घंटे