फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी में तब्दील रहा रामसनेहीघाट तहसील परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। तहसील परिसर में विवादित स्थल को लेकर शुक्रवार की शाम कुछ अराजकतत्वों द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव के बाद शनिवार को की गई प्रशासनिक कार्रवाई से रविवार को भी मुख्य बाजार के साथ आबकारी तथा घोसियाना मोहल्ले में सन्नाटा छाया रहा। कई जगहों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी टहलते नजर आये।
विज्ञापन

तहसील परिसर स्थित एक स्थल पर कुछ बाहरी लोगों का आना-जाना बताते हुए तहसील प्रशासन ने आवासीय हिस्से में जाने वाले गेट को हटाकर चारदीवारी बनवा दी थी। उसी का वर्ग विशेष के लोग विरोध कर रहे थे जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा चारदीवारी के पास पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। कुछ लोगों ने इसके लिए उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर कर दी थी।
शुक्रवार की दोपहर प्रशासन व वर्ग विशेष के लोगों द्वारा अदालत का फैसला आने तक इंतजार करने की बात तय हुई थी। इस मामले में शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे अचानक कुछ लोगों ने लाठी-डंडों के साथ विवादित स्थल के पास मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला बोलते हुए पथराव शुरू कर दिया था। जिसके बाद मौके पर एसपी व डीएम ने भारी फोर्स के साथ पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया था।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने सर्च अभियान चलाकर 22 लोगों को गिरफ्तार करके शनिवार को जेल रवाना कर दिया। यही नहीं अन्य 17 लोगों को भी नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के साथ ही अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस बीच घोसियाना, बारी व आबकारी मोहल्ले के लोग घरों पर ताला लगाकर चले गए हैं।
रविवार को सुमेरगंज कस्बे में जहां ज्यादातर दुकानें बंद रहीं वहीं घर छोड़कर गए हुए ज्यादातर परिवार वापस नहीं लौटे जिससे सन्नाटा ही छाया रहा। यही नहीं तहसील के आसपास स्थित होटल और दुकानें भी बंद रहीं। पीएसी के साथ ही कई जगहों पर पुलिस फोर्स तैनात है। तहसील कार्यालय के दोनों ओर सौ-सौ मीटर पर बैरियर लगाकर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इसी के साथ सुमेरगंज बाजार, बनीकोड़र मोड व भिटरिया चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात करके सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
कोतवाल सच्चिदानंद राय ने बताया कि पथराव व पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले के मामले में नामजद 39 लोगों में से 22 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, शेष 17 लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। इसी के साथ डेढ़ सौ अज्ञात लोगों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, उन्हें भी जल्द ही पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।
तहसील स्थित आवासीय भवनों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर बाउंड्रीवाल ऊंची कराने का कार्य रविवार से शुरू हो गया है। वहीं विधायक सतीश शर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने कड़ी निंदा करते हुए दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस मामले में विधायक सतीश शर्मा ने कहा कि सुमेरगंज के साथ ही आसपास के गांव में हिंदू व मुस्लिम एक साथ रहते हैं। दोनों वर्ग एक-दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते हैं।
बिजली बिल बकाया वसूले जाने के अभियान के तहत शनिवार की शाम तहसील परिसर स्थित विवादित भवन में बिना मीटर के बिजली का उपयोग किए जाने तथा करीब 1.37 लाख रुपए बिजली बिल बाकी होने का आरोप लगाते हुए मुतवल्ली के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया।
अवर अभियंता रामचंद्र द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक उक्त भवन में एक किलो वाट का घरेलू कनेक्शन लगा हुआ है, इस कनेक्शन से करीब डेढ़ किलो वाट बिजली का प्रयोग किया जा रहा था। कई माह से बिजली का बिल 1,37,945 रूपये बाकी है। इसी के साथ मीटर हटाकर डायरेक्ट सप्लाई ली जा रही थी। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत चोरी का मुकदमा लिख कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें