फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दुष्कर्म से किशोरी गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा क्षेत्र में ईंट-भट्ठे पर काम करने आए झारखंड के मजदूर परिवार की किशोरी से दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी जेसीबी चालक अनूप कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनिल सिंह के अनुसार, आरोपी फतेहपुर क्षेत्र के दुधरा मजरे टांडा निजाम अली गांव का निवासी है। उसने किशोरी को धमकाकर चुप करा दिया था। अप्रैल 2026 में परिवार के झारखंड लौटने पर किशोरी के चार माह की गर्भवती होने का पता चला। परिजनों ने महासमुंद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। घटनास्थल बाराबंकी होने के कारण मामला यहां स्थानांतरित किया गया। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें