फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म...अब लगाई गुहार

Thu, 17 Sep 2020 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहरा (बाराबंकी)। प्रेमी के साथ अवैध संबंध के कारण गर्भवती हुई किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। अब प्रेमी, बच्चे व किशोरी को अपनाने के लिए तैयार नहीं है। इस पर किशोरी की मां ने पुत्री व उसके नवजात शिशु को लेकर न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष रामनगर रामचंदर सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर किशोरी को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


रामनगर थाना क्षेत्र के भगहर झील के उस पार बसे एक गांव में करीब 16 वर्षीय किशोरी के बुधवार भोर पेट में तेज दर्द उठा। मां उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज पैदल ही घर से चल दी। करीब पांच किमी. की दूरी तय करते समय किशोरी ने रास्ते में बच्चे को जन्म दिया।

इसकी सूचना किसी ने एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस प्रसूता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज पहुंची। वहां तैनात डॉ. गौरव पांडेय व स्टाफ नर्स दीपसिखा ने बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया। समय से पहले बच्चे का जन्म होने से उसका वजन करीब एक किलो सात सौ ग्राम है। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने बताया कि पेट दर्द के कारण उसे अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसने बच्चे को जन्म दिया। किशोरी से पूछने पर उसने बताया कि गांव के ही एक युवक के साथ वह प्रेम करती थी। शादी की बात कहकर उसने शारीरिक संबंध बनाया था। मां ने बताया कि उसका पति दिल्ली में मजदूरी करता है। प्रेमी भी बाहर रहता है। प्रेमी के घर वाले किशोरी व उसके पुत्र को अपनाने से इंकार कर रहे हैं। मां ने उसकी सूचना फोन से महादेवा चौकी व रामनगर थानाध्यक्ष को देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें