फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जंगल में मिला किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Thu, 27 Mar 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे के किनारे स्थित लहड़रा गांव के पास जंगल में बुधवार दोपहर एक किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव करीब चार-पांच दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था। जिससे चेहरा तक पहचान में नहीं आ रहा था। ग्रामीणों ने दुष्कर्म बाद हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस शिनाख्त के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कह रही है।
विज्ञापन

हाईवे से करीब 100 मीटर दूर लहड़रा गांव के पास जंगल में मवेशी चरा रहे। इस दौरान कुछ ग्रामीणों को तेज बदबू का अहसास हुआ। जंगल के अंदर जाने पर करीब 14-15 साल की एक किशोरी का शव पड़ा दिखा। शव के शरीर पर जींस पैंट और कढ़ाईदार फ्रॉक मौजूद थी। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना के बाद सीओ रामनगर गरिमा पंत और कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
शव को जंगली जानवरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके साथ ही चार पांच दिन पुराना होने के कारण वह सड़ भी चुका था। जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामनगर के कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा जाएगा। पड़ोसी जनपद बहराइच व आसपास के जिलों में भी इसकी सूचना प्रसारित कराई गई है ताकि किसी गुमशुदा किशोरी की रिपोर्ट से शव की पहचान हो सके।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि यह पता चल सके कि किशोरी को किसी वाहन से यहां लाया गया था या नहीं। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर भी जांच-पड़ताल कर रही है। सीओ रामनगर गरिमा पंत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें