सतरिख। मनेरा गांव निवासी 15 वर्षीय शिवा यादव की कीटनाशक दवा पीने से मौत हो गई। शिवा ने सोमवार को घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बाराबंकी शहर के निजी अस्पताल ले गए, जहां बुधवार रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शिवा ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर आलोक पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं।