फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हादसे रोकने में तकनीक का सहारा, मिले एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए अब तकनीक का सहारा लिया जाएगा। शासन ने बाराबंकी के दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक एनफोर्समेंट डिवाइस लगाने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत जिले में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक निगरानी उपकरण लगाए जाएंगे। इन उपकरणों के माध्यम से तेज रफ्तार, रेड लाइट जंप करने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर डिजिटल तरीके से नजर रखी जाएगी और कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

जिले में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। पिछले पांच वर्षों में करीब दो हजार लोगों की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है। वर्ष 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत तक कमी लाने के उद्देश्य से विशेष अभियान भी चलाया गया था, लेकिन हादसों में अपेक्षित कमी नहीं आ सकी। वर्ष 2023 की तुलना में 2024 में मौत का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया।

लगातार बढ़ते हादसों के कारण देश के 100 सबसे अधिक दुर्घटना वाले जिलों में बाराबंकी 68वें स्थान पर है। इसे देखते हुए प्रशासन और परिवहन विभाग ने जिले के कई प्रमुख मार्गों और चौराहों को ब्लैक स्पॉट तथा दुर्घटना बहुल क्षेत्र के रूप में चिह्नित किया है। इन्हीं स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक एनफोर्समेंट डिवाइस लगेंगी, जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की स्वतः पहचान हो सकेगी और ई-चालान की कार्रवाई की जा सकेगी। एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि तकनीक आधारित निगरानी से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाओं पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

......................

क्या है इलेक्ट्रॉनिक एनफोर्समेंट डिवाइस
स्पीड कैमरा, सीसीटीवी कैमरा, रेड लाइट उल्लंघन का पता लगाने वाली प्रणालियां, स्पीडोमीटर और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरा समेत कई उपकरण इसमें शामिल हैं। इस बार एआई का उपयोग करने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें