फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मेडिकल कॉलेज, एनएचबी, घंटाघर व विकासनगर की टीमें जीतीं

Tue, 26 Sep 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित आदिकवि महर्षि वाल्मीकि क्रिकेट टूर्नामेंट में साेमवार को चार मैच खेले गए। जीत के लिए टीम के खिलाड़ी पसीना बहाते रहे। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज, एनएचबी, घंटाघर और विकासनगर की टीम ने मैच जीत लिया। तेज धूप के बावजूद मैच देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


पहला मैच घंटाघर और लवकुशनगर सी टीम के बीच खेला गया। लवकुशनगर सी टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। घंटाघर टीम की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे लवकुशनगर की टीम 30 रन पर ढेर हो गई। घंटाघर की टीम ने एक विकेट खोकर मैच आसानी से जीत लिया। पांच विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच सूरज को चुना गया। दूसरा मैच एनएचबी और बल्दा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें बाल्दा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बाल्दा की टीम ने 59 रन पर आलआउट हो गई। एनएचबी की टीम ने एक विकेट खोकर मैच को अपने नाम कर लिया। चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच अमन को चुना गया।

तीसरा मैच मेडिकल कॉलेज और माया नगर के बीच खेला गया, जिसमें मेडिकल कॉलेज ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का निर्णय लिया। मेडिकल कॉलेज ने सात विकेट खोकर 12 ओवर में 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मायानगर की टीम 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच के विनीत मेडिकल कॉलेज के खिलाड़ी विनीत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। चौथा मैच विकास नगर पैंथर्स और फतेहपुर ज्वाइंट्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फतेहपुर की टीम ने 107 रन बनाए। जवाब में उतरी विकास नगर की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अच्छे स्ट्रोक लगाए और लक्ष्य को आसानी से पा लिया। मैन ऑफ द मैच अमन को घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें