फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: टीमों ने किया फसलों के नुकसान का आकलन

Tue, 05 Mar 2024 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू हो गया है। तहसीलवार एसडीएम, तहसीलदार व लेखपाल और कानूनगो ने गांवों का भ्रमण कर नुकसान का आकलन किया। वहीं, डीएम ने भी तीन तहसीलों का निरीक्षण कर सर्वे की हकीकत जानी और जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



अब तक कराए गए सर्वे में फतेहपुर व सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्रों में गेहूं और सरसों की फसलों को सर्वाधिक नुकसान की बात सामने आ रही है। फिलहाल मंगलवार को रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। शनिवार व रविवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण जिले भर में फसलों को नुकसान पहुंचा है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने रविवार को ही सभी तहसीलों को नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दे दिए थे। सुबह से तहसील की टीमें गांवों में जाकर नुकसान का आकलन कर रही हैं।


फतेहपुर के 128 गांवों के 1590 किसानों के प्रभावित होने के आसार हैं। यहां सबसे ज्यादा सरसों को नुकसान पहुंचा है, जबकि गेहूं के उत्पादन में गिरवट के आसार हैं। खेतों में खुदे पड़े आलू के भीगने से ज्यादा टिकाऊ न होने की समस्या आ रही है। इसी तरह सिरौलीगौसपुर, रामनगर व नवाबगंज तहसील क्षेत्रों में अलग-अलग टीमों ने सर्वे कर फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया। डीएम ने भी रामनगर, हैदरगढ़ व नवाबगंज में चल रहे सर्वे कार्यों का जायजा लिया। फिलहाल सभी तहसीलों में रिपोर्ट तैयार हो रही है, जो मंगलवार को एकत्रित कर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन



सिरौलीगौसपुर में एसडीएम नेहा ब्याडवाल के निर्देश पर टीमों ने कोटवाधाम, तासीपुर, अद्रा, मदारपुर आदि गांवों का भ्रमण कर स्थिति जानी। यहां गेहूं, सरसों के अलावा आलू, मटर व मसूर की फसल भी भी प्रभावित हुई। निंदूरा के लेखपाल लवकुश ने मोहनपुर समेत अन्य गांवों में सर्वे किया। फतेहपुर में तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा ने गांवों का निरीक्षण कर किसानों से नुकसान के बारे में जानकारी ली। देवा, रामसनेहीघाट व रामनगर में लेखपालों ने सर्वे किया।






पीएम फसल बीमा के लिए दर्ज कराएं शिकायत
उपकृषि निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा से आच्छादित समस्त किसान नुकसान के एवज में बीमा राशि के लिए 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 या 1800-889-6868 अथवा 1800-103-5490 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसी के साथ रामसनेहीघाट में अंशुल कुमार के मो. 9795964867, नवाबगंज (देवा, मसौली) में पंकज कुमार के मो. 8052970563, नवाबगंज (बंकी, हरख) में अंबेश कुमार के 9927138232, फतेहपुर में दीपक कुमार मौर्य के 8934887801, रामनगर
में पवन कुमार के 7985123053, सिरौलीगौसपुर में उज्जवल के 9708059941, हैदरगढ़ में योगेंद्र सिंह के मो. 6393606390 पर बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को अपनी खतौनी, केसीसी खाते की पासबुक की छाया प्रति प्रार्थना पत्र के साथ उपलब्ध कराएं।







क्या कहते हैं कृषि वैज्ञानिक
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डाॅ जेपी सिंह ने बताया कि दलहनी फसल में फूल गिरने से 20 प्रतिशत से अधिक नुकसान का अनुमान है। गेहूं में ओले गिरने से बाली ध्वस्त होने से अधिक नुकसान हुआ है। सरसों में पककर फली सुनहली होने पर बहुत असर नहीं होगा, लेकिन हरी फली होने पर उत्पादन कम होगा। तेज हवा से आम के बौर में फूल गिर गिरने से उपज कम होगी।
विज्ञापन



-
वर्जन
सभी तहसीलों में फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही किसानों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- सत्येंद्र कुमार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें