फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शिक्षक ही बढ़ाएंगे शिक्षा की गुणवत्ता

Thu, 26 Mar 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। असेनी मोड़ स्थित एक निजी विद्यालय के सभागार में हुए कार्यक्रम बीएसए नवीन कुमार पाठक ने निपुण भारत मिशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। मंडल में प्रथम आने पर 507 निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीएसए ने प्राथमिक स्तर पर बच्चों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान के विकास को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों से ही संभव हो पाया है। निपुण भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ने, लिखने और गणना करने में दक्ष बनाना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। बीएसए ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षकों का योगदान ही शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ा रहा है। यह पहल बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक है। इस मौके पर बीईओ जैनेंद्र कुमार, संजय राय, प्रमोद उपाध्याय, चन्द्र शेखर यादव, रमेश चंद्रा, जितेंद्र कुमार सोनकर, राहुल सिंह सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें