फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शिक्षक दिवस पर शनिवार को शहर से गांव तक कई आयोजन हुए। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर शिक्षकों के चेहरे चमक उठे। एक विद्यालय की मेधावी छात्रा को स्कूटी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर के मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक एवं पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा ने शिक्षिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षिकाओं की मेहनत के चलते हमारे कॉलेज की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं। इससे संस्था की अपनी अलग पहचान बनी है। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. आरडी यादव रहे। इस मौके पर कॉलेज के सचिव उमाशंकर वर्मा उर्फ मुन्नू भैया, प्राचार्य डॉ. उषा चौधरी, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन धीरेन्द्र वर्मा समेत कई लोग मौजूद थे। पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज में भी शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रबंधक बृजेंद्र सिंह व प्रिंसिपल रेखा मिश्रा ने शिक्षक व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।
रानीलक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में प्रबंधक रामकिशोर शुक्ल ने गुरुजनों को सम्मानित किया। शिवराम सिंह आवासीय इंटर कालेज में राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया व प्रिंसिपल शिवराम सिंह ने शिक्षकों को सम्मानित किया। मेधावी छात्रा को स्कूटी प्रदान की। जेबीएस संस्थान के प्रबंधक अंगद सिंह ने अपनी संस्थाओं के सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें