फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फ्रिज ठीक करते वक्त शिक्षक को लगा करंट, मौत

Fri, 21 Jun 2024 05:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र लोनीकटरा में फ्रिज ठीक करते वक्त इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें आनन-फानन लेकर सीएचसी पहुंचे जहां मृत घोषित कर दिया गया। अचानक हुई इस घटना से परिजन बिलख पड़े तो साथी व विद्यार्थी सभी स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन


लोनीकटरा थाना क्षेत्र के रामनगर परीवा निवासी सीताराम (53) बहराइच जिले के एक इंटर कॉलेज में उर्दू के शिक्षक के पद पर तैनात थे। गर्मी की छुट्टियों में वह कई दिनों से गांव में मकान का निर्माण करवा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह फ्रिज में कुछ खराबी आने से वह स्वयं ठीक करने लगे। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गए।

उन्हे तड़पता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। वह अचेत पड़े थे। परिजनों ने उन्हें तत्काल त्रिवेदीगंज सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी गांव में ही शिक्षामित्र हैं तो पुत्री बिहार में शिक्षिका है जबकि पुत्र बीटेक कर रहा है। एसएचओ लोनीकटरा अंकित त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें