फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बेटियों को सिखाए सुरक्षा के गुर

Fri, 16 Oct 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मिशन शक्ति के तहत कुर्सी, मसौली और जैदपुर में बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


कुर्सी पुलिस ने टिकैतगंज स्थित अशोक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। वहीं, पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी के निर्देश पर मसौली के मेढ़िया गांव में जागरूकता चौपाल लगाई गई।

क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने महिलाओं को घरेलू हिंसा और पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी। दोनों स्थानों पर ऑनलाइन ठगी से बचने और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


जैदपुर स्थित पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या मंजू श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इसमें कक्षा सात की छात्रा अलीशा फातिमा को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। मिशन शक्ति की नोडल शिक्षिका नगमा तबस्सुम के निर्देशन में छात्राओं ने लैंगिक समानता पर रोल प्ले किया। जैदपुर पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें