फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: टीबी पीड़ित महिला की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Mon, 06 Jul 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। इलाके के हरीपुरवा मजरा सुर्जीपारा निवासी लक्ष्मी (24) की टीबी के चलते उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी हरगांव ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ओयल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के पिता लखीमपुर जनपद के बिलरिया निवासी गुलाब ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष, विशेषकर पति ने इलाज में लापरवाही बरती। जिसके कारण उनकी बेटी की जान चली गई। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें