फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तौहीद ने पर्थ में लहराया परचम, जीता कांस्य

Wed, 26 Apr 2023 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के तौहीद अहमद ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में वर्ल्ड ट्रांसप्लांट ओलंपिक गेम में कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। शहर के मोहल्ला नबीगंज निवासी तौहीद अहमद ने बताया कि मजबूत इरादों से ही इस मुकाम पर पहुंचा हूं। अगर इरादा पक्का है तो मंजिल जरूर मिलती है। उन्होंने बताया कि कम उम्र में ही सिर से पिता का साया उठ गया था। इसके बाद माइग्रेन समेत कई दिक्कतें शुरू हो गईं।
विज्ञापन

इलाज के लिए कई दवाइयों का सेवन किया, लेकिन दवाओं के साइड इफेक्ट से किडनी पर असर पड़ा और वर्ष 2014 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। तौहीद को पसंदीदा खेल फुटबॉल छोड़ना पड़ा। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया। लगन व दृढ़ संकल्प से वर्ल्ड ट्रांसप्लांट ओलंपिक गेम में 25 देशों के खिलाड़ियों से मुकाबला कर कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। तौहीद बताते हैं कि प्रशिक्षक अशद साजिद का बहुत सहयोग मिला। अब 2025 में जर्मनी में होने वाले वर्ल्ड ट्रांसप्लांट ओलंपिक गेम में स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें