फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दिया तीन तलाक, ससुरालीजनों की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने व ससुरालीजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के मंझियावा निवासी गौसिया बानो ने एसपी आकाश तोमर को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि जून 2018 में उसका निकाह अमेठी जिले के शिवरतनगंज थानान्तर्गत इन्हौना निवासी मोहम्मद जहीर के साथ हुआ था। गौसिया का आरोप है कि पति जहीर आए दिन दहेज के लिए मारने पीटने के साथ भूखा रखकर प्रताड़ित करता है। पीड़िता ने बताया कि 20 सितंबर को वह मायके मझियावा में थी, जहां पति जहीर, सास और ननद शमीमा बानो, रेहाना, रुखसाना आदि और दहेज की मांग को लेकर मारपीट की। इस दौरान पति ने तीन तलाक दे दिया। इस मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें