बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के आरोप में एक निलंबित बैंक शाखा प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी राजू शर्मा ने तीन महीने पहले केस दर्ज कराया था कि आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अरविंद चौरसिया ने मुद्रा लोन के दो लाख रुपये हड़प लिए।
एक वीडियो भी वायरल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपी शाखा प्रबंधक अरविंद चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार शाखा प्रबंधक निलंबित है। संवाद