फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 संदिग्ध कराए गए क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र में तीन युवक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दो गांवों की सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसके साथ संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 40 लोगों को एक कॉलेज में क्वारंटीन कराया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों की संख्या नौ हो गई। संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने अब तक सात इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सीमाओं को अग्रिम आदेशों तक के लिए सील कर दिया है। उधर डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने गुरुवार को एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के साथ संक्रमित युवकों के गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

फतेहपुर क्षेत्र के शेखनपुर के युवके की रिपोर्ट कोरोना जांच पॉजिटिव आने के बाद बुधवार रात गांव की सीमाओं को सील कर दिया गया। दो युवक को अन्य पॉजिटिव के साथ उपचार के लिए सुल्तानपुर के कूड़वार स्थित कोविड अस्पताल भेज दिया गया। छानबीन में पता चला कि कोरोना पॉजिटिव मिला युवक पांच मई को मुंबई से आया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद उसे होम क्वारंटीन किया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक के परिवारीजनों व संपर्क में आने वाले 12 लोगों को साईं डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन कराया गया है।
उधर सूरतगंज के ग्राम जगतपुर में बुधवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उस गांव को भी सील कराते हुए आबादी क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। यह दोनों युवक भी पांच मई को मुंबई से वापस आए थे। दोनों युवकों के संपर्क में आने वाले परिवारीजनों समेत 28 लोगों को डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन कराया गया है। एहतियात के तौर पर जगतपुर के साथ बेलहरा कस्बे को सीलकर लोगों से घरों में रहने की अपील की गई। डीएम व एसपी ने गुरुवा को गांव पहुुंच वहां की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर मौजूद एसडीएम और सीओ को लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने सूरतगंज की सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। संक्रमित बढ़ने के साथ हॉटस्पॉट की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। जिले के सिद्वौर कस्बा, हैदरगढ़, मरुई, रोहनामीरापुर, जहांगीराबाद का नयापुरवा, फतेहपुर का शेखनपुर तथा सूरतगंज, जगतपुर समेत जिले में सात हॉटस्पॉट हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें