काफी समय से लंबित लेखपाल भर्ती परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा में सुनील ने टॉप किया है जबकि महिला वर्ग में दीपिका कौशिक अव्वल रहीं। लेखपाल भर्ती परीक्षा 2015 कुल 225 पद रिक्त थे।
सामान्य में 134, ओबीसी में 46, एससी में 43 और एसटी में 2 पद रिक्त थे। 225 पद के सापेक्ष 223 अथ्यर्थियों का चयन हुआ। एससी के 43 पदों के सापेक्ष 41 पद पर अभ्यर्थी चयनित हो सके हैं।