बाराबंकी। घुघंटेर क्षेत्र में एक महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम पल्टूपुर मजरा पिड़सावां निवासी पूजा (30) पत्नी छोटू का शव बुधवार शाम घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा कसा था। पति छोटू देर शाम खेत से लौटा तो घटना की जानकारी हुई। परिवारीजनों का कहना है कि पूजा ने आत्महत्या की लेकिन इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। घुंघटेर प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी