बाराबंकी। देवा क्षेत्र के ग्राम मामापुर निवासी पुष्कर वर्मा (34) पुत्र राजू वर्मा ने शनिवार शाम घर में गमछे से पंखे में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। जानकारी होते ही परिवारीजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।