बाराबंकी। असंद्रा क्षेत्र के चमारन पुरवा मजरे तोरई निवासी अमित कुमार (20) पुत्र गंगाराम ने सोमवार रात बाग में एक पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों ने उसे बचा लिया था। मंगलवार सुबह 10 बजे सिद्धौर रजबहा पुलिया के पास आम के पेड़ से युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमर सिंह का कहना हैकि युवक द्वारा फांसी लगाने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।