बाराबंकी। सतरिख क्षेत्र में एक विवाहिता ने गुरुवार को गोमती नदी में कूदकर जान दे दिया। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के ग्राम बासु खेड़ा निवासी गीता (35) पत्नी सुनील कुमार गुरुवार दोपहर इलाके से गुजरी गोमती नदी में पुल से छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला को बाहर निकलवाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक गीता के तीन बच्चे हैं। विवाहिता के नदी में कूदने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक यादव का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।