फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाम न बढ़ने से घट रहा गन्ने का रकबा : टिकैत

Fri, 26 Sep 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने किसानों की बदहाली और गन्ने की खेती में गिरावट पर चिंता जताई। फसलों के वाजिब दाम न मिलने से किसान परेशान हैं। उन्होंने सरकार से किसानों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान बेहाल है उसकी आय दोगुनी तो नहीं हो सकी लेकिन गन्ने का रकबा जरूर घटने लगा है। गन्ने का दाम न बढ़ाए जाने से किसान गन्ने की खेती से भी किनारा कसने लगा है। उन्होंने कहा कि किसानों के यहां स्मार्ट मीटर लगाने के बजाए उन्हें मुफ्त में बिजली देनी चाहिए। वह बृहस्पतिवार को भाकियू द्वारा शहर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सेदारी के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। फसलों के वाजिब दाम न मिलने से किसान पहले से ही परेशान हैं। सरकार कोई भी हो उसे किसानों के हित में काम करना चाहिए। सरकार फसलों पर एमएसपी तो तय नहीं कर पा रही उल्टा ध्यान भटकाने के लिए जीएसटी में कटौती के फायदे गिनाने में जुटी है। सरकार बताए कि जीएसटी के दाम कम करने से किसानों को क्या फायदा हुआ। गिनती भर किसान ही खुद का ट्रैक्टर खरीदने की स्थिति में होते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम मिल सके, सरकार को इस दिशा में कार्य करना चाहिए। पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश के किसानों की स्थित सबसे ज्यादा खराब है। किसानों को फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है, वह चाहे गन्ना हो अथवा धान और गेहूं। इसी लिए गन्ने का रकबा साल दर साल घटता जा रहा है।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आंदोलन ही हर चीज का विकल्प नहीं होता है। कुछ मामलों का निस्तारण बातचीत के माध्यम से भी निकाला जा सकता है। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा, रामकिशोर पटेल, सतीश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें