फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसे में चीनी मिल कर्मी की मौत

Mon, 19 Feb 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के मवइया निवासी चीनी मिल कर्मी की अयोध्या के हलियापुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। मवइया के रामकैलाश शुक्ला के पुत्र अनिल कुमार शुक्ला उर्फ पोपे (45) अंबेडकरनगर की अकबरपुर चीनी मिल में नौकरी करते थे।
विज्ञापन



वह शनिवार की शाम क्षेत्र के पोखरा में मित्र के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए अकबरपुर से बाइक से आ रहे थे। तभी अयोध्या से अमेठी के जगदीशपुर हाईवे पर हलियापुर क्षेत्र में रात आठ बजे टेंपो की टक्कर से घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिजवाकर परिजनों को सूचना दी। रविवार को सुबह केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अनिल की दो पुत्रियों में बड़ी बेटी का विवाह हो गया, जबकि शिखा (12) व पुत्र शिवा (18) और पत्नी लक्ष्मी बेसहारा हो गई। पीएम के बाद शव गांव पहुंचने पर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें