फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। कोठी थाना क्षेत्र में पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के सायपुर मजरे सरसा गांव निवासी सुरेंद्र रावत (20) का शव बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में गांव के बाहर खेत में लगे चिलविल के पेड़ से अंगौछा से लटकता मिला। सुबह के समय खेत जा रहे ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के पिता राम सुमिरन ने शव की पहचान अपने पुत्र के रूप में की। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों में चर्चा है कि मंगलवार देर शाम किसी बात को लेकर बड़े भाई ने सुरेंद्र को फटकार लगाई गई थी जिससे क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

हालांकि परिजनों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस संबंध में एसओ रितेश पांडेय का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें