फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मिशन पहचान परीक्षा में सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

Sat, 10 Jan 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बच्चों के आत्मविश्वास और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से संचालित नवाचार मिशन पहचान के अंतर्गत शुक्रवार को जिले की छह तहसीलों में तहसील स्तरीय मिशन पहचान परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

परीक्षा में 1053 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 993 विद्यार्थियों ने हिस्सेदारी की। तहसील रामनगर में 80 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 77 उपस्थित रहे। सिरौली गौसपुर में 90 में से 84 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। नवाबगंज तहसील में 412 में से 383, रामसनेही घाट में 136 में से 129, हैदरगढ़ में 186 में से 173 विद्यार्थी मौजूद रहे। जबकि फतेहपुर तहसील में सर्वाधिक 98.65 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जहां 149 में से 147 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
तहसील स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में राजकीय इंटर कॉलेज अहमदपुर में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कक्षावार प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। राज्य मंत्री ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती हैं। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि मिशन परीक्षा से विद्यार्थियों को न केवल विषय वस्तु का बोध होता है बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलती है।  इस मौके परीक्षा में सफल छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें