फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: विद्यार्थियों ने पीएम मोदी से सीखे परीक्षा के तनाव से निपटने के तरीके

Fri, 06 Feb 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय अफजलपुर अकबरपुर में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के सभी विद्यालयों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण का सजीव प्रसारण किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री से परीक्षा के तनाव से निपटने के उपाय सीखे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय अफजलपुर अकबरपुर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सीखा कि सही मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। जनता इंटर कॉलेज फतेपुर बड़ागांव में डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सम्मालित हुए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 नजदीक आते ही परीक्षार्थियों की चिंताएं बढ़ने लगती हैं। पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं ने क्या सीखा। इस पर संवाद हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य अवनींद्र वर्मा, प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार वर्मा, अनुज वर्मा, अशोक कुमार पाल, रवि कुमार, अखिलेश कुमार व अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य तमाम यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें