जवाहर लाल नेहरू यूनीवर्सिटी दिल्ली के कुछ छात्राें द्वारा यूनीवर्सिटी के परिसर में सभा करके जिस तरह से राष्ट्र विरोधी नारे लगाए वह बहुत ही घृणित हैं। ऐसा करना देशद्रोह है। ऐसे छात्राें और जेएनयू के प्रशासन के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज करके सख्त से सख्त कार्रवाई करनेे की मांग की गई है।
सोमवार को छात्र नेता सर्वेश अवस्थी के नेतृत्व में जनेस्मा डिग्री कॉलेज के बाहर छात्रों का पुतला फूंका और उपस्थित छात्राें ने जेएनयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अरविंद मिश्रा, अतुल मिश्रा, शुभम, शम्भूनाथ मिश्रा, सर्वेश वर्मा दीपक सैनी, मुकेश रावत, राजीव पाठक, आकाश शुक्ला, यूनूस खान, आशीष राठौर, इमरान, फरमान, अर्जुन, जमील, नीरज, अंजली, सना, कैसर जहां, प्रिया, ज्योति एवं भारी संख्या में छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे। छात्रों ने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय विरोधी कार्यों के खिलाफ हम सभी छात्र-छात्राआें की भूमिका रहेगी।