फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: उपस्थिति में गिरावट पर सख्ती, 28 विद्यालयों को नोटिस

Sat, 08 Nov 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के 28 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति लगातार कम रहने के कारण बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संतोष देव पांडेय ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम पाई गई है। उनमें बनीकोडर ब्लॉक के तीन, बंकी का एक, दरियाबाद के तीन, देवा के दो, फतेहपुर का एक, हैदरगढ़ का एक, हरख के चार, निंदूरा का एक, पूरे डलई का एक, रामनगर का एक, सिद्धौर के छह, तथा सिरौली गौसपुर, सूरतगंज और त्रिवेदीगंज के एक-एक विद्यालय शामिल हैं। अक्तूबर में सिद्धौर के धनौरा प्राथमिक विद्यालय में केवल 17 प्रतिशत बच्चे ही उपस्थित मिले। इसी ब्लॉक के पूरे पहलवान गांव के विद्यालय में 27.59 प्रतिशत और मदारपुर बहादुर सिंह के विद्यालय में मात्र 37.5 प्रतिशत छात्र ही स्कूल पहुंचे।
औसतन, इन विद्यालयों में लगभग आधे बच्चे नियमित रूप से नहीं आ रहे हैं, जिससे शिक्षण की गुणवत्ता पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। बीएसए ने बताया कि जवाब संतोषजनक न मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें