फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जमीन विवाद में चटकी लाठियां, 17 पर मुकदमा

Thu, 27 Apr 2023 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वारी गांव में प्रधान के ससुर समेत छह घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवा (बाराबंकी)। देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्वारी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर हत्या का प्रयास व अन्य धाराओं में 17 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
देवा कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा ग्वारी की ग्राम प्रधान मंजू यादव के ससुर विजय बहादुर व गांव के ही अमर सिंह के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से रंजिश चली आ रही थी। मंगलवार की रात जमीन के बंटवारे को लेकर विजय बहादुर व अमर सिंह के भाई दिव्यांग राधेश्याम के बीच कहासुनी हुई और दोनों पक्षों से लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर चलने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह घायलों को सीएचसी देवा पहुंचाया। हादसे में घायल ग्राम प्रधान के ससुर को केजीएमयू भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ग्राम प्रधान के जेठ दीपक यादव की तहरीर पर अमर सिंह, राधेश्याम, रोहित, अनंतराम, रामू, सौरभ, क्रांति यादव, कविता, मुकेश, मोहनी, सहित 10 लोगों के विरुद्ध नामजद हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। जबकि दूसरे पक्ष के अमर सिंह ने ग्राम प्रधान के ससुर विजय बहादुर, दीपक, सूरज, मोहित, मीना, बाबूलाल, अंजुम सहित सात पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें