फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सौतेले भाई-बहनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप

Thu, 25 Jan 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। चार दिन पहले मसौली थाना क्षेत्र में शहाबपुर गांव निवासी राजू गौतम (22) का शव फंदे पर लटका मिला था। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, लेकिन मृतक की पत्नी ममता देवी ने सौतेले भाई बहनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

ममता देवी 16 दिन पहले मायके चली गई थी। पति की मौत के बाद वह पहुंची थी। ममता ने एसपी से लिखित शिकायत कर आरोप लगाया कि उसका पति अपने सौतेले भाई व बहनों से अलग रहता था। जीविका चलाने के लिए हाफ डाला ऋण पर खरीदा था। ऋण चुकाने के लिए वह सौतेले भाई बहनों से जमीन का हिसाब करना चाहता था। इसी को लेकर विवाद होने पर वह मायके चली गई थी। ममता ने सौतेले भाई बहनों पर पति की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी विश्राम के पुत्र रंजीत कुमार (20) का शव बीती 22 जनवरी को करंद गांव के पास रेलवे पटरी पर मिला था। ट्रेन से कटकर युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था। युवक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनाें का आरोप है कि प्रेमिका की किसी बात से आहत होकर रंजीत ने आत्महत्या कर ली। जहांगीराबाद के एसएचओ अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें