फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टे में उतरे करंट से मवेशी की मौत

Tue, 26 Jul 2016 11:54 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
मीरामऊ गांव में मंगलवार को लकड़ी के खंभे के स्टे में उतरे करंट से एक भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों ने फतेहपुर डिवीजन के अधिकारियों को सूचना दी। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि गांव में लगे लकड़ी के चार खंभे काफी जर्जर हैं, जिन्हें बदलाने की कई बार मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है, जिससे यह हादसा हो गया। पावर कॉर्पोरेशन विभाग के फतेहपुर डिवीजन क्षेत्र के ग्राम मीरामऊ में मंगलवार को धर्मेंद्र कुमार अपनी भैंस को नांद पर बांधने ले जा रहा था।

तभी रामलखन के दरवाजे पर लगे लकड़ी के खंभे के स्टे में भैंस की पूछ लगने से वह करंट की चपेट में आकर स्टे में चिपक गई। जब तक ग्रामीण उसे बचाने का प्रयास करते तब तक उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने मामले की सूचना फतेहपुर डिवीजन के जेई राजाराम मिश्रा को दी।
विज्ञापन


जेई ने मवेशी के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पीड़ित परिवार को क्लेम दिलाए जाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों में रिंकू वर्मा, कैलाश, भूपेंद्र, रामचंद्र, प्रदीप, कुलदीप, अजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अखिलेश आदि का कहना है कि गांव में तीन लकड़ी के खंभे लगे है, जो काफी पुराने हैं।

बारिश में लकड़ी के खंभे भीगने पर इसके स्टे में करंट उतर आता है, जिससे कई बार लोग हादसे का शिकार होते-होते बचे हैं। जेई फतेहपुर डिवीजन राजाराम मिश्रा ने बताया कि करंट की चपेट में आने से मवेशी की मौत की सूचना मिली है। मवेशी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद क्लेम दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें