फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशनरी की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। फतेहपुर कस्बा स्थित स्टेशनरी की दुकान में रविवार की भोर अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पांच घटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का सामान राख हो चुका था। स्थानीय व्यापारी करीब तीस लाख का नुकसान होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बा फतेहपुर के पचघरा मोहल्ला निवासी पंकज जैन की ब्लॉक के सामने स्टेशनरी की थोक व फुटकर की दुकान है। रविवार की सुबह उधर से टहलने निकले लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं उठता देखकर पंकज को सूचना दी। वहीं आसपास के लोगों ने दमकल कर्मियों को आग लगने की सूचना दी।
मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया लेकिन लपटें इतनी तेजी से उठ रही थीं कि दमकल की एक गाड़ी उसे बुझाने में असमर्थ दिखाई पड़ रही थी। इसके बाद जिला मुख्यालय से दमकल एक और गाड़ी बुलाई गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

दमकल की दोनों गाड़ियां में पानी लाया जाता जो थोड़ी ही देर में खत्म हो जाता। इससे सहज ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लपटें कितनी भीषण थीं। दोनों गाड़ियों से करीब दस बार पानी लाया गया। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया।
दुकान मालिक पंकज जैन किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसलिए कितने का सामान जलकर नष्ट हुआ है, इसका सटीक पता नहीं चल पा रहा है। आसपास के दुकानदारों का कहना था कि दुकान के अंदर रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें