फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: स्टेडियम बी व कालिंदी पब्लिक स्कूल विजयी

Fri, 25 Aug 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जिला स्तरीय तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन दो मैच खेले जाने थे, लेकिन पहले मैच में सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम न आने के कारण स्टेडियम बी टीम को वॉकओवर मिल गया। लेकिन उसके स्थान पर स्टेडियम की गर्ल्स टीम और स्टेडियम बी टीम के बीच फ्रेंडली मैच खेला गया।
विज्ञापन



मैच में बृहस्पतिवार को स्टेडियम बी टीम के खिलाड़ी आदित्य और अलीशान ने एक-एक गोल करके अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। गर्ल्स टीम की ओर से बालिकाओं ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और कई बार बी टीम की रक्षा पंक्ति को भेदने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। अनन्या वर्मा, शहला मूबीन ने आक्रामक प्रयास किए, लेकिन टीम कोई गोल न कर सकी।

दूसरा मैच कालिंदी पब्लिक स्कूल और रामसनेहीघाट के बीच खेला गया। जिसमें पहले हाॅफ में दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे पर लगातार आक्रामक प्रयास किए, लेकिन कोई टीम गोल नहीं कर सकी। पहला हाॅफ बराबरी पर छूटा। दूसरे हाॅफ में मैच की शुरुआत से ही कालिंदी पब्लिक स्कूल ने दबाव बनाना शुरू कर दिया। मैच के 50वें मिनट में शुएब ने रिबाउंड कर गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। कुछ देर बाद ही शुुएब ने एक और फील्ड गोल करके अपनी टीम को 2-0 जीत दिला दी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मंजीत सिंह धामी ने किया। इस मौके पर क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव, शफाकत खान, राकेश वर्मा, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें