फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: परिषदीय स्कूलों में बढ़ाई जाएंगी खेल गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए परिषदीय विद्यालयों में नए खेलकूद शामिल किए गए हैं। शूटिंग, जिमनास्टिक, हैंडबाल, हाॅकी, वाॅलीबाॅल आदि की प्रतियोगिताएं होंगी, जिससे बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित हो सके। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे उनमें अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता आए।
विज्ञापन


जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को खेलों में निपुण बनाया जाएगा। इससे न केवल बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा। तीरंदाजी, कराटे, शूटिंग, जिमनास्टिक, हैंडबाल, हाॅकी, वाॅलीबाॅल, बाक्सिंग, एथलेटिक्स जैसे खेल भी कराए जाएंगे। प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। बच्चों की रुचि खेलों की ओर बढ़े, इसके लिए समय सारणी में खेल के लिए अलग समय तय किया जाएगा। विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड, जिला, मंडल और राज्य स्तर तक बच्चों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। खेल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। प्राथमिक स्तर में छह से 11 वर्ष आयु तथा पूर्व माध्यमिक स्तर पर 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थी को शामिल किया जाएगा। आयु व पहचान पत्र के रूप में जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, यूनिक आईडी नंबर ही मान्य होगा। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया कि विद्यालयों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक व्यवस्थित योजना तैयार की जा रही है। प्रत्येक विद्यालय में खेल गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित किया जाएगा, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें