फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ओपीडी में बीता पूरा दिन, नहीं हो सकी जांच

Mon, 03 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजाें की खासी भीड़ रही। परचा बनवाने से लेकर ओपीडी कक्ष में डॉक्टर को दिखाने व फिर जांच व दवा लेने की आपाधापी में ही अधिकांश मरीजों का पूरा दिन बीत गया। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि कई मरीजों को बिना जांच कराए ही वापस लौट पड़ना। भीड़ ज्यादा देख चिकित्सकों ने भी एक मरीज को देखने में मात्र दो मिनट का समय लगाकर नब्ज चेक किए बगैर सिर्फ बीमारी पूछकर दवाएं परचे पर लिख दी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को करीब 1852 मरीजों ने इलाज के लिए पंजीयन कराया। इनमें सर्दी, जुकाम व बुखार के 312, पेट दर्द के 271, बदन दर्द के 298, हड्डी रोग के 317, त्वचा रोग के 389 मरीज देखे गए। बुखार से पीड़ित मोहन ने बताया कि डॉक्टर ने न आला लगाया और न नब्ज को हाथ लगाया, बस दवाओं का परचा थमा दिया। इलाज के लिए पहुंचे महेश ने भी बताया कि डॉक्टर ने पूछा क्या दिक्कत है। दवा लिखी और बड़े परचे के साथ एक छोटी परची थमाते हुए दवा काउंटर पर भेज दिया। मरीजों ने बताया कि अस्पताल के ज्यादातर चिकित्सक बिना नब्ज जांचे बीमारी पूछकर ही दवा का परचा थमा देते हैं।
सुबह से कतार में लगने के बाद माता प्रसाद, केशव, गोकुल जब ओपीडी कक्ष में पहुंचे तो डॉक्टर पैथाेलॉजी से जुड़ी कुछ जांच लिख दी। जांच कराने के लिए पहुंचे तो समय समाप्त हो गया है, अब कल सुबह आकर जांच कराने की बात कहकर वापस भेज दिया गया। सीएमएस डॉ. जेपी मौर्या ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके बावजूद मरीजों को इलाज के दौरान कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

34 दिनों से ठप है अल्ट्रासाउंड जांच
जिला अस्पताल में पिछले 34 दिनों से अल्ट्रासाउंड की जांच पूरी तरह से ठप है। इससे जांच के लिए आने वाले मरीजों को निराश होकर निजी केंद्रों पर महंगी जांच कराने की परेशानी भी उठाना पड़ रही है। अधिकारी भी जांच कार्य कब से शुरू होगा, इसे लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें