फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, कारोबारी की मौत, दो गंभीर

Sun, 11 Oct 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 दुर्घटनाग्रस्त कार। 
विज्ञापन

विज्ञापन

रामनगर। फतेहपुर-रामनगर मार्ग पर शनिवार शाम बिलखिया गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार सीतापुर जिले के बिसवां निवासी लकड़ी कारोबारी तैय्यब (36) की मौत हो गई, जबकि उनके चचेरे भाई असलम (38) और दोस्त गुलफाम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा टूटकर अलग हो गया और पेड़ भी फट गया। तीनों युवक कार के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तैय्यब को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, तैय्यब लकड़ी का कारोबार करते थे। शनिवार दोपहर वह असलम और गुलफाम के साथ कार से रामनगर में एक दोस्त से मिलने आए थे। शाम को लौटते समय कार असलम चला रहे थे, जबकि तैय्यब आगे की सीट पर बैठे थे। बिलखिया गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। घायल गुलफाम के मुताबिक, कार चलते समय अचानक तैय्यब ने हैंडब्रेक खींच दी। तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि कार सवार तीनों युवक शराब के नशे में थे। हादसे की सूचना मृतक और घायलों के परिजनों को देकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें