फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तेज रफ्तार बाइकों ने ली दो लोगों की जान

Mon, 07 Aug 2023 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक शिक्षक का इकलौता पुत्र है।
विज्ञापन



रामनगर कोतवाली क्षेत्र के साधरणपुर गांव के निवासी संजीव मिश्रा शिक्षा विभाग में एबीआरसी के पद पर रामनगर में तैनात हैं। गांव के अलावा शहर के आवास विकास कॉलोनी में इनका मकान है। शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे संजीव का इकलौता पुत्र पुष्कर मिश्रा (24) स्कूटी से घर जा रहा था। इसी दौरान शहर में पटेल तिराहे से कांशीराम कॉलोनी होकर आवास विकास जाने वाली सड़क पर सामने से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी और भाग गया। हादसे में सड़क पर गिरे पुष्कर के सिर में गहरी चोट आ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल फिर यहां से केजीएमयू लखनऊ लेकर गए, जहां आधी रात बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



वहीं, रविवार सुबह करीब नौ बजे कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के बारा गांव के पुत्तू (70) साइकिल से त्रिवेदीगंज आए थे। वापस घर जाने के लिए बुढ़नापुर मोड़ पर बने कट से दूसरी तरफ जाने के लिए पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान लखनऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक ने बुजुुर्ग को टक्कर मार दी। चारों घायलों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर ने पुत्तू को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक पर सवार रायबरेली जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के धर्मेंद्र (25), इनकी मां राधादेवी (45) व साथी हिमांशु यादव (18) को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें