बाराबंकी। जिले की 1155 ग्राम पंचायतों और मलिन बस्तियों में पंचायती राज विभाग की ओर से कल से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 14 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके तुरंत बाद, 14 से 16 जून तक सभी विकास खंडों में तीन दिवसीय जनकल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से वंचित रह गए पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करना और उन्हें लाभ पहुंचाना है।