एसपी अब्दुल हमीद को पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 के अर्न्तगत जिला पंचायत/क्षेत्र पंचायत तथा ग्राम पंचायत चुनाव व ब्लाक प्रमुख चुनाव को जनपद में निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने में प्रशंसनीय योगदान करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग उप्र द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में पांच मार्च को लखनऊ विधानभवन स्थित तिलक हॉल में एसपी को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व निर्वाचन आयुक्त द्वारा सम्मानित किया जाएगा।