फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा एमएलसी व जिलाध्यक्ष समेत 24 अज्ञात पर केस

Tue, 14 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा के लिए बने हेलीपैड पर पहुंचकर नुकसान पहुंचाने और पार्टी कार्यकर्ताओं को धमकाने की शिकायत पर पुलिस ने सपा के एमएलसी राजेश यादव व जिलाध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप सिंह व दो दर्जन अज्ञात लेागों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


भाजपा के कुर्सी विधानसभा से प्रत्याशी साकेंद्र वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को टिकैतगंज कस्बे में आयोजित भाजपा की जनसभा के लिए बने हेलीपैड स्थल पर अचानक आधा दर्जन लग्जरी वाहनों से पहुंचे सपा एमएलसी राजेश यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह  व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड को नुकसान पहुंचाने का काम किया।

इनका आरोप है कि सपा नेताओं व कार्यकर्ताआें ने भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकी दी है। प्रभारी निरीक्षक जनमेजय सचान ने बताया कि बिना परमीशन के वाहनोें से भाजपा की जनसभा में पहुंचे थे। कहा पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें