मोहम्मदपुर खाला में फरियाद सुनते एसपी अर्पित विजयवर्गीय।
बाराबंकी। थाना समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने मोहम्मदपुर खाला थाने में शिकायतें सुनीं। उनके सामनें 17 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र दो का मौके पर निस्तारण कराया। वहीं अन्य मामलों के निर्देश के निर्देश दिए। सूरतगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसपी ने पुराने मामलों की समीक्षा भी की। कुछ मामले ऐसे सामने आए जिनमें राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनी है, लेकिन अभी तक निस्तारण नहीं हुआ। एसपी ने पुराने मामलों को शीघ्र निस्तारित कराने का निर्देश दिया।
पूर्व प्रधान रामाकांत मौर्या ने बिजली समस्या, सेवली गांव के रामसागर ने भूमि विवाद, तेलवाय के अनुज कुमार ने अवशेष इंटरलॉकिंग लगाए जाने, टांडा के सुरेश कुमार व दशवंतपुर की प्रधान साजिदा ने चकमार्ग से कब्जा हटाने, बाबी मंसूरी ने उधार ईंट का पैसा दिलाएं जाने की मांग की।
रजिस्टर अपूर्ण होने पर नाराजगी : एसपी ने थाने का अपराध, बीट और महिला उत्पीड़न सहित अन्य रजिस्टर देखे, लेकिन उन्हें कोई भी रजिस्टर पूर्ण नहीं मिला। नाराजगी जताते हुए एसएचओ जगदीश प्रसाद शुक्ला और कार्यालय के पुलिसकर्मियों को एक हफ्ते में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। मसौली प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में नौ शिकायतें आईं। इसमें मलौली के रमेश ने खेत की मेड़ जोतने, माहम्मदपुर बाहू के राजाराम ने घूर डालने की शिकायत की।
भगौली तीर्थ का निरीक्षण
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने भगौली तीर्थ में प्रसन्ननाथ महादेव मंदिर परिसर में लगने वाले सावन मेला निरीक्षण किया। कांवड़िया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश थाना प्रभारी मनोज कुमार को निर्देश दिया। कहा कि कहा उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखें। सतर्क रहें।