बाराबंकी। जिले के सभी ब्लॉकों पर बुधवार को आयोजित ब्लॉक दिवस पर कहीं शिकायतों की भरमार रही, तो कहीं सन्नाटा पसरा रहा। फरियादियों व अधिकारियों के मध्य सूचनाओें का आदान-प्रदान न होने के कारण ब्लॉक दिवस के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई गई।
हैदरगढ़ में मृत्यु प्रमाण पत्र, विधवा वृद्धा, दिव्यांग पेंशन, नाली खंडजा निर्माण, साफ-सफाई आभाव, विकास कार्यो में धांधली के बाद भी ब्लॉक दिवस पर कोई शिकायतें नहीं प्राप्त हुई। यही हाल त्रिवेदीगंज का भी रहा। बीडीओ संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि जनता दर्शन में ही शिकायतों का निस्तारण हो जाने के कारण ब्लॉक दिवस पर कोई शिकायत नहीं आई। सिद्धौर में चार शिकायतें आई। देवा में प्राप्त एक शिकायत का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
मसौली के चिलौकी में जन्म प्रमाण व लक्षबर बजहा में परिवार रजिस्टर नकल के लिए प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सिरौलीगौसपुर में शादी अनुदान व परिवार रजिस्टर नकल की दो शिकायतों में से एक का निस्तारण मौके पर ही किया गया। फतेहपुर में खेल मैदान निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। परिवार रजिस्टर की दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।आए जिसका निस्तारण किया गया। हरख में कोई समस्या नहीं आई। (संवाद)