फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश से बदला मौसम

Tue, 07 Oct 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे। शाम को कहीं तेज और कहीं पर मामूली बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। इससे लोगों को तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 31.3 तथा न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता 94 प्रतिशत रही। वहीं हवा तीन किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में आसमान साफ रहेगा बारिश की भी संभावना है। वहीं शाम को शहर में मामूली बारिश हुई। जबकि हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज इलाके में तेज बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें