फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई पांचवीं बार तो कोई चौथी बार बना प्रधान

Mon, 14 Dec 2015 11:28 PM IST
बाराबंकी/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी के चुनाव में किसी ने हैट्रिक मारी तो कोई पांचवी और चौथी बार प्रधान बना है। तो एक पूर्व राज्य मंत्री की बहू और सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष का पुत्र चुनाव हार गए । कुल 1169 में ग्राम पंचायतों मेें 396 पंचायतों पर महिलाओं ने कब्जा जमा लिया है। जीतने वाले प्रधानों ने कहा कि गांव के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


रामरति, रामकुमार और श्रीपति पांचवीं बार जीतीं
हैदरगढ़ ब्लॉक की घरकुइयां ग्राम पंचायत की रामरती ने पांचवी बार जीत हासिल की है। इसी प्रकार नरेन्द्रपुर मदरहा से राम कुमार और बहुताधाम की श्रीपति पांचवी बार चुनाव जीती हैं। मसौली के अनखा गांव के सुरेश यादव और हैदरगढ़ की जासेपुर ग्राम पंचायत के आसिफ खानने लगातार चौथी बार जीत दर्ज किया है।

फतेहपुर की ग्राम पंचायत धौसार से रामसरन के परिवार ने हैट्रिक लगाई है। इसके अलावा टांडा निजाम अली से रामचन्द्र, धमसड कौशल किशोर और बनार से चंडीराम ने प्रधानी की हैट्रिक लगाई है।  नैपुरा के मौजीराम चौथी बार चुनाव जीतने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन


सराय पुरखू गांव की ग्राम प्रधान गीता देवी ने चैथी बार लगातार जीत दर्ज  की है।  हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत टेरा की उम्मीदवार शम्सुल निशा ने तीसरी बार चुनाव  जीतकर इतिाहास रच दिया है। इससे पहले दो बार इनके पति मो. मुश्ताक गांव के  प्रधान रह चुके हैं।

पूर्व राज्यमंत्री की बहू हारी
सपा के पूर्व राज्यमंत्री छोटेलाल यादव की बहू मिथलेश यादव देवा ग्राम पंचायत की गोपालपुर से प्रधानी का चुनाव हार गई हैं। इसी ब्लॉक के पींड ग्राम  पंचायत से सपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित रामचंद्र मिश्र के पुत्र रवि  मिश्रा चुनाव मैदान में ढेर हो गए हैं। पिछले कई बार से प्रधान संघ के  जिलाध्यक्ष रहे और मौजूदा समय में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाले  रामकुमार मिश्रा की पुत्री राधा मिश्रा अमोली कला ग्राम पंचायत से चुनाव  हार गई हैं। लगातार चार बार से प्रधान होते चले आ रहे इलियासपुर के नन्हा  वर्मा इस बार चुनावी वैतरणी पार ेनहीं कर सके हैं।

गांव के विकास को हर संभव प्रयास
गांव की जनता ने जिस उम्मीद से जिताया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। -दीपक बैशवार, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान हासेमऊ

 गांव का विकास कराना ही लक्ष्य है। प्रयास रहेगा कि ग्राम पंचायत आदर्श ग्राम पंचायत में शामिल हो। -साहेब शरण मौर्या, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अमदहा

गांव का चहुमुखी विकास किया जाएगा। गांव को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का प्रयास रहेगा। -ओम प्रकाश वर्मा, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नानमऊ

जनता ने जिस विश्वास के साथ वोट दिया है उसे बनाए रखना तथा गांव विकास पहली प्राथमिकता होगी।- विशेषर, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान आदमपुर भटपुरा

लाटरी सिस्टम से हुई जीत
सिद्धौर ब्लॉक की नूरापुर ग्राम पंचायत की मतगणना में प्रधान प्रत्याशी रामहेत व तेजऊ को 266-266 मत मिले जिसको लेकर दोनों प्रत्याशी री काउन्टिंग की मांग करने लगे। निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार सचान के समझाने पर दोनों प्रत्याशी लाटरी सिस्टम पर तैयार हो गये। जिसमें तेजऊ को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें